बाल वाटिका
बाल वाटिका कार्यक्रम को ग्रेड १ से पहले बच्चों के लिए एक प्रारंभिक कक्षा के रूप में डिज़ाइन किया गया है, जिसमें मजेदार कक्षाओं द्वारा सीखने के माध्यम से संज्ञानात्मक, भावात्मक और मानसिक क्षमताओं को विकसित करने पर ध्यान केंद्रित किया गया है।बालवाटिका १, २ और ३ – नई शिक्षा नीति २०२० के तहत ‘प्रारंभिक कक्षा’ या ‘बालवाटिका’ यानी ग्रेड- १ से पहले शुरू किया गया है, जिसमें संज्ञानात्मक, भावात्मक और मानसिक क्षमताओं को विकसित करने और ३-६ वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों के लिए प्रारंभिक साक्षरता और संख्यात्मकता पर ध्यान केंद्रित किया गया है। के.वि.सं दिशानिर्देशों के अनुसार कक्षा सप्ताह में पांच दिनों के लिए प्रति दिन ३ घंटे के लिए निर्धारित है।प्रवेश की स्थिति – सत्र २०२३-२४ के लिए बाल वाटिका-३ में २५ छात्रों ने प्रवेश लिया था जबकि २०२४-२५ शिक्षा वर्ष में ४० बच्चे दाखिला लिए हैं। उनके शिक्षा और देखभाल के लिये दो प्रशिक्षित शिक्षिका और एक आया नियुक्त किया गया है।